Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

किशोरी की संदिग्ध मौत पर बवाल, चूड़ियां फेंककर जताया विरोध, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

[ad_1]

किशोरी की संदिग्ध मौत पर बवाल, कोतवाली घेराव और सड़क जाम, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

नाबालिग की संदिग्ध मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों के चूड़ियां फेंकने से माहौल गरम गया। लोगों के पथराव करने पर पुलिस ने लाठियां भांजकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। कोतवाली में भी पुलिस से लोगों की तीखी नोकझोंक हुई।केशव पुरी बस्ती में पुलिस बल ने लोगों पर लाठियां फटकारी। काफी देर तक दोनों पक्षों में जमकर बहस भी हुई। विधायक बृजभूषण गैरोला भी कोतवाली पहुंचे और अधिकारियों को निर्देशित किया। एसडी एम अपर्णा डोंडियाल, सी ओ संदीप नेगी और कई थाना क्षेत्रों का पुलिस बल मौजूद रहा।स्क्रीनिंग प्लांट में मृत मिली
सुसवा नदी किनारे बने स्क्रीनिंग प्लांट के कमरे में एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिली। बताया जा रहा है किशोरी अपनी अन्य सहेलियों के साथ यहां कूड़ा बीनने आई थी। उसे प्लांट कर्मचारियों ने कमरे में बंद कर दिया था। उसकी अन्य सहेलियां भाग गई थीं।

स्थानीय निवासियों व विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने घटना की निष्पक्ष जांच, स्क्रीनिंग प्लांट को सीज किए जाने की मांग की। पहले कोतवाली का घेराव किया और बाद में डोईवाला चौक पर जाम लगाया।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक बस्ती की चार से पांच किशोरियां कुड़कावाला क्षेत्र में सुसवा नदी किनारे संचालित हो रहे स्क्रीनिंग प्लांट में कबाड़ बीनने गई थीं। बताया जा रहा है कि इस दौरान यहां तैनात कर्मचारियों के डराने पर कुछ किशोरियां भाग गईं। जबकि एक को कर्मचारियों ने पकड़कर कमरे में बंद कर दिया।कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब स्क्रीनिंग प्लांट पर पहुंची तो वह कमरे में मृत अवस्था में मिली। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय निवासी व विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता जुलूस लेकर कोतवाली पहुंचे और यहां जमकर हंगामा किया।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *