Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

छात्रों की जरूरतों को समझने के लिए कल्याण मंत्री ने किया छात्रावास निरीक्षण

झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने रविवार को बुंडु स्थित आदिवासी कॉलेज छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास की मूलभूत सुविधाओं, प्रबंधन व्यवस्था और विद्यार्थियों की स्थिति का गहराई से आकलन किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री लिंडा ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं, जरूरतों और सुझावों को गंभीरता से सुना। छात्रों ने भोजन, पढ़ाई, स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी कई अहम बातें रखीं, जिन पर मंत्री ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया

राज्य का भविष्य हैं आप सभी
मंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी इस राज्य का भविष्य हैं। हमारी सरकार आपकी शिक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता दे रही है। हमारी कोशिश है कि सभी छात्रावासों में गुणवत्तापूर्ण खानपान, अध्ययन के लिए उपयुक्त वातावरण, पुस्तकालय, स्वच्छता और समुचित देखरेख सुनिश्चित हो।

स्थायी नियुक्तियों की घोषणा

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही सभी आदिवासी छात्रावासों में रसोइया, पुस्तकालयाध्यक्ष, वार्डन और सफाईकर्मियों की स्थायी नियुक्ति सुनिश्चित करेगी। इसके साथ ही बच्चों को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विशेष बैठक कर योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *