Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

झारखंड सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

झारखंड सरकार ने मंगलवार को प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। इस बदलाव में राज्य के 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिनमें 14 जिलों के एसएसपी और एसपी शामिल हैं। यह जानकारी गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी एक नोटिफिकेशन में दी गई है। इससे एक दिन पहले ही सरकार ने 20 जिलों में नए डिप्टी कमिश्नर (डीसी) की नियुक्ति की थी।

प्रमुख तबादले इस तरह हैं

  • अमोल वी होमकर, जो पहले आईजी ऑपरेशन्स थे, अब उन्हें आईजी रेलवे बनाया गया है।
  • एडीजी प्रिया दुबे को एडीजी आधुनिकीकरण एवं प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • आईजी प्रभार कुमार, जो स्पेशल ब्रांच में थे, उन्हें आईजी JAP का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
  • एडीजी रेलवे तड़ाशा मिश्रा को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।
  • एडीजी ऑपरेशन्स संजय आनंदराव लटकर को एडीजी रेलवे का कार्यभार दिया गया है।
  • जिन जिलों में एसएसपी/एसपी बदले गए हैं, वे हैंजमशेदपुर, धनबाद, पाकुड़, गढ़वा, लोहरदगा, सिमडेगा, हजारीबाग, जामताड़ा, गोड्डा, पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा, गुमला, खूंटी, बोकारो और चतरा। इसके अलावा, रांची के एसपी सिटी, एसपी रूरल और धनबाद के एसपी सिटी का भी तबादला किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *