Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री आवास में इगास पर्व हर्ष-उल्लास, पारंपरिक आस्था और सांस्कृतिक गौरव के साथ भव्य रूप से मनाया गया

ALAM-E-TASVEER

मुख्यमंत्री आवास में इगास पर्व का भव्य आयोजन

आज मुख्यमंत्री आवास में इगास पर्व को बड़े हर्ष और उल्लास, पारंपरिक आस्था और सांस्कृतिक गौरव के साथ धूमधाम से मनाया गया। देवभूमि की लोक परंपराओं को समर्पित इस विशेष अवसर पर, राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (से नि) की उपस्थिति में आयोजित भव्य कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इगास हमारी सांस्कृतिक पहचान, लोक आस्था और सामूहिक भावना का प्रतीक है।

 सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

कार्यक्रम के दौरान, उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकारों, गायकों और विभिन्न क्षेत्रों से आए सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक लोकगीत और लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। हारुल, झूमेंलो, चांचरी, थड़िया, जागर और अन्य पारंपरिक नृत्य और गायन ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया, जिससे पूरा परिसर लोकधुनों की गूंज से भर गया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कलाकारों के बीच उपस्थित होकर उनकी प्रस्तुतियों का आनंद लिया और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि हमारी लोक संस्कृति और परंपराएँ हमारी सबसे बड़ी धरोहर हैं। उन्हें संरक्षित करना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना हमारा सामूहिक दायित्व है।

 आमंत्रित अतिथियों का स्वागत

कार्यक्रम में शामिल सभी आमंत्रित अतिथियों, वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रवासी उत्तराखंडियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और प्रदेश के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों को मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएँ दीं और उनसे भेंट की।

इगास उत्सव के पारंपरिक क्रम में, मुख्यमंत्री ने लोक मान्यताओं के अनुसार परंपरागत रूप से ‘‘भेलों’’ भी खेला, जिससे वहां उपस्थित बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। पूरा वातावरण पर्वतीय संस्कृति की खुशियों, लोकगीतों और लोकनृत्य से भर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *