Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोपाल अधिकारी पर हमला, CCTV से आरोपियों की तलाश

रामनगर:- उत्तराखंड के रामनगर में यूथ कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गोपाल सिंह अधिकारी पर गुरुवार सुबह हमला किए जाने का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने उनकी कार को रोककर तोड़फोड़ की और उन पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। घटना में गोपाल अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें काशीपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गोपाल सिंह अधिकारी सुबह अपनी कार संख्या UK 06 AW 7879 से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने कार्यालय से कोसी बैराज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर के पास कुछ लोगों ने उनकी कार का पीछा कर उसे रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने ईंट से कार का शीशा तोड़ दिया और इसके बाद गोपाल अधिकारी पर पत्थरों से हमला किया। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों को मौके पर आता देखकर हमलावर वहां से फरार हो गए। घटना के बाद घायल गोपाल अधिकारी को उपचार के लिए रामनगर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए काशीपुर रेफर कर दिया गया।

फायरिंग की भी चर्चा, पुलिस को नहीं मिले साक्ष्य

घटना के दौरान फायरिंग होने की बात भी सामने आई है, हालांकि पुलिस ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है। रामनगर कोतवाल सुशील कुमार के मुताबिक घटनास्थल से फायरिंग के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *