ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे में देर रात खाई में गिरा वाहन – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे में देर रात खाई में गिरा वाहन

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे-58 पर शिवपुरी के पास देर रात स्कॉर्पियो वाहन खाई में गिर गई, हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने अंधेरे में ही रेस्क्यू अभियान चलाया और घालयों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के चार यात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर स्कॉर्पियो वाहन संख्या UP 16 BC 8135 से ऋषिकेश लौट रहे थे, वहीं बीती देर रात उनका वाहन गुल्लर से शिवपुरी के बीच अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें एक यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हो गए, इसी बीच एसडीआरएफ टीम को चौकी ब्यासी से स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई, एसडीआरएफ टीम ने अंधेरे में ही घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें मुख्य मार्ग तक पहुंचाया, जहां से उन्हें 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया, इसके अलावा शव को भी बरामद कर जिला पुलिस को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *