गणेश गोदियाल पर वित्त की अनियमितता को लेकर घोटाले का आरोप – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

गणेश गोदियाल पर वित्त की अनियमितता को लेकर घोटाले का आरोप

देहरादून : बीकेटीसी अध्यक्ष रहते हुए गणेश गोदियाल पर वित्त की अनियमितता को लेकर घोटाले का आरोप लगा है, जिसको लेकर गणेश गोदियाल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 2012 के बाद बीकेटीसी अध्यक्ष के पद पर मुझे नामित किया गया। मैने अपने पद पर रहते हुए कहीं महत्वपूर्ण कार्य किया, जिस काम को कोई करना नहीं चाह रहा था उसे भी हमने करने का प्रयास किया। बीजेपी को मेरे किए गए काम खटकते रहे है, आशुतोष डिमरी को अगर कोई आपत्ति थी तो विभागीय मंत्री से मिलते धन सिंह रावत को ज्ञापन देने का मतलब क्या है।
पौड़ी में मंदिर बनाने को लेकर लगाए गए आरोप को गणेश गोदियाल ने सिरे से नकार दिया है, बिनसर मंदिर का कुल बजट 4 करोड़ रुपए है जिसमे 3 करोड़ 25 लाख खर्च हुआ है। गणेश गोदियाल ने कहा की शिकायत कर्ता ने मंत्री धन सिंह रावत के कहने पर मुझ पर ये झूठा आरोप लगाया है । 10 करोड़ का आरोप हमारे ऊपर लगाया गया जबकि खर्च 3 करोड़ 25 लाख अभी तक हुए है ।

ये सिर्फ छवि धूमिल करने की बात है जो बीजेपी लगातार करती रहती है। इस अवसर पर पूर्व सीएम हरीश रावत , प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि,गढ़वाल मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी, महामंत्री नवीन जोशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *