मौसम का बदला मिजाज, प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश के आसार – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

मौसम का बदला मिजाज, प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश के आसार

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिन जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं, उनमें देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ हैं, पिछले एक हफ्ते से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है, इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं पहाड़ों में भूस्खलन के चलते कई संपर्क मार्ग बाधित हैं, मैदानी इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में अगले तीन चार दिन तक हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *