बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, बारिश को लेकर आज येलो अलर्ट जारी – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, बारिश को लेकर आज येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, मौसम विभाग ने आज राजधानी देहरादून और उत्तरकाशी जनपदों में भारी बारिश की संभावना जताई है, भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं गरज के साथ तेज बौछार की संभावना जताई है।

पहाड़ों में भूस्खलन के चलते संपर्क मार्ग लगातार बाधित हो रहे हैं, तो वहीं, मैदानी इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है, पहाड़ों में भारी बारिश के वजह से नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है, इसके साथ ही मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *