पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में पहाड़ी उत्पादों को ऑनलाइन प्रक्रिया से जोड़ने के लिए बैठक आयोजित की – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में पहाड़ी उत्पादों को ऑनलाइन प्रक्रिया से जोड़ने के लिए बैठक आयोजित की

पहाड़ी उत्पादों को ऑनलाइन प्रक्रिया से जोड़ने के लिए पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कृषि विभाग समाज कल्याण पंचायतीराज उद्योग बाल विकास विभाग व ब्रेनरॉक कंपनी के सीईओ मौजूद रहे। डीएम ने ब्रेनरॉक कंपनी के सीईओ को निर्देश दिये कि बुनियादी स्तर पर आवश्यक तैयारी पूर्ण करते हुए किसी एक उत्पाद के विक्रय का मॉडल तैयार कर उसके परिणाम जो आएंगे उसे 20 दिन में प्रस्तुत करें। जिससे बेहतर परिणाम आने पर अन्य उत्पादों की भी उसमें शामिल किया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में कोई ऐसा फार्म नहीं है। जिसके माध्यम से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करके ग्रामीण उत्पादों की सामाग्री को विक्रय किया जा सकेगा। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता द्वारा जो उत्पाद बनाया जाता है, उसके लिए ई.मार्केटिंग का उपयोग किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *