अल्मोड़ा में स्थित धामदेव में आज सालम क्रांति दिवस मनाया गया मुख्यमंत्री से लेकर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

अल्मोड़ा में स्थित धामदेव में आज सालम क्रांति दिवस मनाया गया मुख्यमंत्री से लेकर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा जैंती क्षेत्र में स्थित धामदेव (धामद्यो) में आज सालम क्रांति दिवस मनाया जा रहा है, जहां स्वतंत्रता सेनानी नर सिंह व टीका सिंह की बरसी पर कांग्रेस और बीजेपी के बड़े नेता एक मंच पर नजर आए, इतना ही नहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य तो एक बार सीएम धामी के बगल में तो दूसरी बार हरीश रावत के बगल में बैठे दिखे. वहीं, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद
शहीद स्वतंत्रता सेनानी नर सिंह और टीका सिंह ने अग्रेजों से लड़ते हुए 25 अगस्त 1942 को इसी स्थान पर बलिदान दिया था, उनकी बरसीं पर हर साल धामद्यो में सालम क्रांति दिवस मनाया जाता है, जिसमें शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जैंती पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद स्मारक में पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।
सीएम धामी ने युवाओं के लिए बताया नर सिंह और टीका सिंह को प्रेरणा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी नर सिंह और टीका सिंह को आज युवाओं ने प्रेरणा लेनी चाहिए, उनको वो सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के वीर सपूतों को याद करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया, जिसके तहत आजादी के ऐसे अनगिनत अमर शहीदों को याद किया गया।
कांग्रेस के नेताओं ने दी श्रध्दांजिल
कांग्रेस से पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल भी जैंती पहुंचे, जहां उन्होंने भी शहीद स्थल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि सालम प्रांत का महान दिन है, आज के दिन नर सिंह और टीका सिंह के शौर्य, साहस व बलिदान को याद करते हैं, वो उनके परिवार और सालम की धरती को प्रणाम करते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *