उत्तरकाशी में नेशनल हाईवे -123 पर हुआ बड़ा हादसा – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

उत्तरकाशी में नेशनल हाईवे -123 पर हुआ बड़ा हादसा

आज उत्तरकाशी में नेशनल हाईवे -123 पर बड़ा हादसा हुआ है। यमुनोत्री हाईवे पर चामी के पास एक वाहन सुबह करीब छह बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में तीन लोग सवार थे, तीनों देहरादून जा रहे थे। स्थानीय पुलिस ने एक घायल को बचा लिया है। जबकि दो की तलाश जारी है।
थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने वाहन दुर्घटना होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक घायल को बचा लिया गया है। दो की तलाश जारी है। वह घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस और 108 नौगांव मौके पर पहुंच चुकी है। एसडीआरएफ की टीम और 108 नैनबाग रवाना हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *