हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही बस अनियंत्रित होकर जा पलटी – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही बस अनियंत्रित होकर जा पलटी

हल्द्वानी से अल्मोड़ा को जा रही बस नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में दो गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कुछ यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
जानकारी के मुताबिक आज हल्द्वानी से अल्मोड़ा को जा रही बस दो गांव के पास एक मोड में अनियंत्रित हो गई, और पैराफिट तोड़ते हुए सड़क से नीचे की ओर पलट गई। हादसे में अभी तक किसी के मौत होने की सूचना नहीं है, कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर है।
घायल यात्रियों को इलाज के लिए हल्द्वानी और नैनीताल भेजा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद से बस के चालक और परिचालक दोनों मौके से फरार हैं। घटना की सूचना मिलते ही ज्योलीकोट और नैनीताल पुलिस मौके पर पहुंच गई है, वहीं बस में 35 यात्री सवार बताए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *