दीपावली में उत्‍तराखंड के इन छह शहरों में होगी हवा की सेहत की निगरानी, आदेश जारी – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

दीपावली में उत्‍तराखंड के इन छह शहरों में होगी हवा की सेहत की निगरानी, आदेश जारी

भारत देश का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली आने वाला है, जिसमें पटाखों का धुंआ, आवाज की वजह से पर्यावरण दूषित हो जाता है, यह तक की सांस लेने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कुछ दिनों तक धुंध बनी रहती है तो वहीं दीपावली पर वायु की गुणवत्ता की निगरानी के लिए उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयारी पूरी कर ली है।

Air Pollution In Diwali
                                    Air Pollution In Diwali

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को दीपावली के छह या सात दिन पहले से और सात दिन बाद तक वायु की गुणवत्ता की निगरानी करने का आदेश जारी किया है। वहीं देहरादून,ऋषिकेश,हरिद्वार,काशीपुर,रुद्रपुर और हल्द्वानी शहरों में की जाएगी वायु की गुणवत्ता की निगरानी। उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव सुबुद्धि के अनुसार, देहरादून समेत प्रदेश में सात स्थानों पर वायु की गुणवत्ता की थर्ड पार्टी मानिटरिंग (निगरानी) की जाएगी।

दीपावली पर वायु की गुणवत्ता की निगरानी
                                                 दीपावली पर वायु की गुणवत्ता की निगरानी

दीपावली पर पटाखों का शोर कितने डेसिबल तक जा रहा है, इसके लिए 36 जगह ध्वनि प्रदूषण की निगरानी की जाएगी। वायु की गुणवत्ता की निगरानी संबंधित अवधि में 24 घंटे की जाएगी। ध्वनि प्रदूषण की निगरानी दीपावली से पहले किसी एक दिन और दीपावली के दिन शाम को छह बजे से रात 12 बजे तक की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *