गंगोत्री हाईवे बंदरकोट के पास गिरा मलबा, रास्ता अवरुद्ध – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

गंगोत्री हाईवे बंदरकोट के पास गिरा मलबा, रास्ता अवरुद्ध

उत्तराखंड में बारिश थम गई है किन्तु उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अब भी भूस्खलन नहीं थम रहा है। आज सुबह गंगोत्री हाईवे बंदरकोट के पास मलबा आने से बंद हो गया, वहीं पहाड़ी से लगातार हाईवे पर पत्थर गिर रहे हैं। जिसके चलते मार्ग अवरुद्ध हो गया है, वाहनों की आवाजाही बंद है।

वाहनों का संचालन देवीधार और सकूर्णा होते हुए कराया जा रहा है। वहीं, तीर्थयात्रियों को भी इस रास्ते पर आने से मना किया जा रहा है। बीआरओ की टीम रास्ते को खोलने में जुटी है।

 बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने के साथ ही बदरीनाथ धाम में बारिश हुई, जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके अलावा हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है। बदरीनाथ धाम में बर्फबारी होने के बाद ठंड बढ़ने से तीर्थयात्री अपने कमरों में ही दुबक गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *