हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, कई दुकानों पर की छापेमारी – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, कई दुकानों पर की छापेमारी

दीवाली के त्योहार को लेकर मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए है। ऐसे में इन मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग भी एक्टिव हो गया है और एक के बाद एक छापेमारी कर रहा है। हल्द्वानी में भी मिलावटखोरों पर लगाम लगाने के लिए कई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की।

मिलावटखोरों पर कार्यवाई करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार छापेमारी कर रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हल्द्वानी में ताबड़तोड़ छापेमारी की। छापेमारी में टीम को तीन रेस्टोरेंट और मिठाईयां की दुकानों में गंदगी मिली। इतना ही नहीं मिठाईयों की क्वालिटी ठीक नहीं मिलने पर टीम ने दुकानदार को नोटिस भी थमाया। डीएफएसोओ संजय कुमार का कहना है कि इस साल जनवरी से लेकर अब तक 195 खाद्य पदाथों के सैंपल लिए गए है जबकि 62 वाद दायर किए गए है।

उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दीवाली को लेकर सीमावर्ती राज्यों से मावा आने की शिकायत भी मिल रही है जिनकी सैंपलिंग की जा रही और नमूने फैल होने पर दुकानदारों और उत्पादनकर्ता के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *