राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता के लिए राज्य स्थापना दिवस तक करना पड़ेगा इंतजार – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता के लिए राज्य स्थापना दिवस तक करना पड़ेगा इंतजार

राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) के लिए राज्य स्थापना दिवस तक इंतजार करना पड़ सकता है। नौ नवंबर के आसपास डीए जारी होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य कर्मचारियों को दिवाली बोनस और चार प्रतिशत डीए देने पर सहमति बनी थी।

कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इन दोनों प्रस्तावों पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था। सीएम ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को बोनस की सौगात दे दी। डीए की मुराद अब तक पूरी नहीं हो पाई है। प्रस्ताव की फाइल मुख्यमंत्री के पास है। महंगाई भत्ते के भुगतान से राजकोष पर सालाना 576 करोड़ रुपये खर्च बढ़ने की संभावना है। वित्त विभाग धनराशि की व्यवस्था कर रहा है। माना जा रहा है कि नजदीक आ रहे है राज्य स्थापना दिवस तक डीए टल सकता है। मुख्यमंत्री स्थापना दिवस के अवसर पर डीए की सौगात दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *