मंत्री रेखा आर्य ने रुद्रपुर में बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन का किया शिलान्यास – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

मंत्री रेखा आर्य ने रुद्रपुर में बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन का किया शिलान्यास

आज खेल मंत्री रेखा आर्य ने रुद्रपुर में बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन का विधिवत भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। इस क्रीड़ा भवन की कुल लागत करीब 30 करोड़ की है, मंत्री रेखा आर्या ने इस अवसर पर अपने खेल कि प्रतिभा के जरिये उत्कृष्ट कार्य करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि निश्चित ही इस क्रीड़ा भवन के बनने से हमारे उधमसिंह नगर के खिलाड़ियों को भविष्य में अपने खेल को निखारने में मदद मिलेगी। कहा कि हमारी कोशिश है कि ज़ब हम 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करा रहे हों तब तक इस भवन का निर्माण कार्य पूरा हो जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार और उनका विभाग लगातार प्रयासरत है।

खिलाड़ियों को लेकर सरकार कई सारी योजनाए चला रही है जिसमें 8 से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों के लिए छात्रवर्ती योजना, मुख्यमंत्री खिलाडी उदीयमान उन्नीयन योजना सहित कई है।खेल मंत्री ने कहा कि जब यह हॉल बनकर तैयार होगा तो इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा और निश्चित ही भविष्य में वह आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर खेल निदेशक जितेन्द्र सोनकर, विधायक प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, भाजपा नेता भारत भूषण चुघ,  मोहित कक्कड़, उपनिदेशक शक्ति सिंह, उपजिलाधिकारी प्रत्युश सिंह सहित विभागीय अधिकारी, खिलाडी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *