भराड़ीसैंण पहुंची विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी, विधायक अनिल नौटियाल सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

भराड़ीसैंण पहुंची विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी, विधायक अनिल नौटियाल सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

गैरसैंण:- उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण बीते दिन राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होने भराड़ीसैंण विधानसभा भवन पहुंची।  इस मौके पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

भराड़ीसैंण विधानसभा भवन पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष ने परिसर का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने सभा मंडप सहित भवन के विभिन्न कक्षों का मुआयना किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।  साथ ही 9 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए, बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष अपने जनपद चमोली के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान भराड़ीसैंण विधानसभा भवन पहुंची हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *