युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड में 5 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड में 5 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

उत्तराखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य में जल्द ही शिक्षक भर्ती होने वाली है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार शिक्षकों की तैनाती करने जा रही है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा में एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। प्रदेश में जल्द ही 5000 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी, ताकि शिक्षकों की कमी स्कूलों में न हो।

वहीं उन्होंने कहा कि हम 2025 तक मजबूत उत्तराखंड बनाएंगे। इसके लिए टीबी मुक्त, नशा मुक्त और साक्षर उत्तराखंड बनाने जा रहे हैं। इसके लिए काम किया जा रहा है। जल्द ही कुमाऊं में एम्स शुरू करने के लिए भी काम किया जा रहा है। एम्स का भूमि पूजन जल्द किया जाएगा। अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के इंतजाम भी ठीक किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *