उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल की अध्यक्षता में ली गई 16वीं बोर्ड बैठक – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल की अध्यक्षता में ली गई 16वीं बोर्ड बैठक

प्रदेश के आवास विकास मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल द्वारा विधानसभा स्थित सभाकक्ष में उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की 16वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की गई। मंत्री ने नये शहरों की स्थापना के संदर्भ में कहा कि सरकार जिलों तथा प्राधिकरण से सामंजस्य स्थापित करते हुए इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रूप में 22 नये स्थानों को शहर के रूप में विकसित करने हेतु चिन्हित किया गया है जिनमें 12 गढ़वाल मंडल तथा 10 कुमाऊं मंडल में प्रस्तावित हैं।

मंत्री ने कहा कि नये टाउनशिप के निर्माण से शहरों पर बढ़ रहे जनसंख्या दबाव, यातायात आदि की समस्याओं के निराकरण में सहायता मिल सकेगी इसके लिए देहरादून में भी 04 टाउनशिप का निर्माण प्रस्तावित है। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के वार्षिक बजट का भी अनुमोदन किया गया है।

मंत्री ने प्राधिकरणों में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए लिपिक वर्गीय कर्मचारी नियमावली और व्यक्तिक सहायक संवर्गीय कर्मचारी नियमावली को अंगीकृत करते हुए तद्नुसार रिक्त पदों पर भर्ती हेतु कार्यवाही करने के लिए अधियाचन भेजने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *