कोटद्वार में लगने वाले रोजगार मेले को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने की रोज़गार मंत्रालय की सचिव आरती आहूजा – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

कोटद्वार में लगने वाले रोजगार मेले को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने की रोज़गार मंत्रालय की सचिव आरती आहूजा

नई दिल्ली: कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार के श्रम व रोजगार मंत्रालय के सहयोग से फरवरी माह में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने बुधवार को केंद्रीय श्रम व रोज़गार मंत्रालय की सचिव आरती आहूजा से नई दिल्ली में श्रम भवन मंत्रालय में बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से कोटद्वार में रोज़गार मेला अयोजित करने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष के प्रस्ताव पर सहमति बनी।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने श्रमिकों के अधिकारों व हितों सहित सामाजिक सुरक्षा, कौशल विकास एवं नवीन योजनाओं को लेकर सचिव के साथ चर्चा की। वहीं प्रदेश सहित कोटद्वार के अन्तर्गत सिडकुल में कार्यरत श्रमिकों के संबंध में ईएसआई व पीएफ जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर भी बात की। कोटद्वार में फरवरी माह में केंद्रीय श्रम व रोज़गार मंत्रालय के सहयोग से रोजगार मेला आयोजित करने को लेकर मंत्रालय द्वारा सहमति प्राप्त हुई, इस मेले में स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को लेकर कई बड़ी कंपनियां कोटद्वार में पहुंचेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *