प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति और शूटिंग लोकेशन की जानकारी लेते हुए कहा कि उत्तराखण्ड बेहद खूबसूरत जगह – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति और शूटिंग लोकेशन की जानकारी लेते हुए कहा कि उत्तराखण्ड बेहद खूबसूरत जगह

गोवा:-  गोवा में चल रहे 53वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में आज उत्तराखण्ड पवेलियन में प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और संजय सूरी ने भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्हें उत्तराखण्ड की पहाड़ी टोपी और अंगवस्त्र भेंट किया गया।

इस अवसर पर पंकज त्रिपाठी ने उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति और शूटिंग लोकेशन की जानकारी लेते हुए कहा कि उत्तराखण्ड बेहद खूबसूरत जगह है।

इसके साथ ही संजय सूरी ने फ़िल्म नीति में शॉर्ट फ़िल्म और वीडियो ब्लॉगिंग को स्थान देने का सुझाव दिया। इस दौरान उपनिदेशक सूचना/ नोडल अधिकारी उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद डॉ. नितिन उपाध्याय मौजूद रहे।

53वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। मध्यप्रदेश, उत्तराखण्ड, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, झारखंड के साथ ही अन्य फ़िल्म निर्माता और निर्देशकों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इन सबके बीच उत्तराखंड पवेलियन सभी फ़िल्म निर्माता और निर्देशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *