विधायक उमेश कुमार को दल-बदल कानून के तहत विधानसभा ने  भेजा नोटिस – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

 विधायक उमेश कुमार को दल-बदल कानून के तहत विधानसभा ने  भेजा नोटिस

देहरादून:  विधानसभा ने खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को दल-बदल कानून के तहत नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। जिसमें उन्हें जवाब देने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया गया। हरिद्वार जिले के पनियाला निवासी रविंद्र सिंह ने 26 मई 2022 को विधानसभा को याचिका दी थी कि खानपुर विधानसभा सीट से विधायक उमेश कुमार ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। जिसमें जीत हासिल कर विधायक चुने गए।

आरोप है कि विधायक उत्तराखंड जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जो दल-बदल कानून का उल्लंघन है। कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीतने के बाद किसी भी दल में शामिल नहीं हो सकते हैं। रविंद्र सिंह की याचिका पर विधानसभा ने विधायक उमेश कुमार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *