महानिदेशक विद्यालीय शिक्षा ने सुराज दिवस के अवसर आयोजित चौपाल में की शिरकत – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

महानिदेशक विद्यालीय शिक्षा ने सुराज दिवस के अवसर आयोजित चौपाल में की शिरकत

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा एवं निदेशक पंचायती राज बंशीधर तिवारी आज सुराज दिवस के अवसर पर जनपद देहरादून के थानों तथा टिहरी के कुढारना गांव में आयोजित चौपाल में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत थानों में उपस्थित लोगों के साथ  मन की बात कार्यक्रम को सुना।

महानिदेशक तिवारी ने ग्राम सभाओं में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों के मध्य जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से गांव की समस्याओं पर चर्चा की। ग्राम पंचायत थानों में पानी की समस्या के बारे में बताये जाने पर उन्होंने कहा कि पानी की समस्या को जल्द ही दूर किया जाएगा।

ग्रामीणों के साथ बैठक उनकी समस्याएं सुनते हुए निदेशक पंचायती राज बंशीधर तिवारी
ग्रामीणों के साथ बैठक उनकी समस्याएं सुनते हुए निदेशक पंचायती राज बंशीधर तिवारी

साथ ही उन्होंने स्वयं सहायता समूह से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में प्रतिभाग करने के लिए सुरुचि मनाली को निर्देशित किया। उन्होंने लोगों से आजीविका सुधार के लिए गौपालन एवं पंचायत में गेस्ट हाउस बनाने की बात कही।

महानिदेशक शिक्षा एवं सूचना तिवारी ने ग्रामवासियों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा के प्रति जागरूकता पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि गांवों की समृद्धि विकास से जुड़ा विषय है। अतः सभी को गांवों की आर्थिकी के विकास पर ध्यान देना होगा।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, सहायक विकास अधिकारी (पं) सुरुचि मनाली, ग्राम प्रधान बबीता तिवारी एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *