नैनीताल हाईकोर्ट में मास्क लगाना अनिवार्य, अधिसूचना जारी – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

नैनीताल हाईकोर्ट में मास्क लगाना अनिवार्य, अधिसूचना जारी

नैनीताल हाईकोर्ट : देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ने की आशंका के चलते उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, वकीलों और पक्षकारों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। मास्क लगाए बिना हाईकोर्ट में प्रवेश नहीं मिलेगा। हाईकोर्ट ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

प्रदेश में फिलहाल कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 271 सैंपलों की जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। पिछले तीन दिनों में लिए गए सैंपल में राज्य में प्रतिदिन दो से तीन संक्रमित मिल रहे थे, लेकिन रविवार को कोई मामला संक्रमण का नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते दिनों प्रदेश भर में कुल सात संक्रमित मिले हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या भी 28 है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आईसोलेशन में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *