उत्तराखंड में होने जा रही महत्वपूर्ण बैठक, जुटेंगे चार राज्यों के मुख्य सचिव इन मुद्दों पर करेंगे मंथन – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

उत्तराखंड में होने जा रही महत्वपूर्ण बैठक, जुटेंगे चार राज्यों के मुख्य सचिव इन मुद्दों पर करेंगे मंथन

देहरादून:- मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक का एजेंडा तय करने के लिए देहरादून में चार राज्यों के मुख्य सचिव जुटेंगे और मंथन करेंगे। आज केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत परिषद की स्टैंडिंग समिति की बैठक होगी। माना जा रहा है कि इस साल की परिषद की बैठक उत्तराखंड के ऋषिकेश में हो सकती है। मध्य क्षेत्रीय परिषद की अध्यक्षता इस बार उत्तराखंड को मिली है। इस लिहाज से राज्य के मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु परिषद की स्टैंडिंग समिति के अध्यक्ष भी हैं। उन्हीं की अध्यक्षता में आज बैठक होगी।

इस बैठक में उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव या उनके प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के भी अधिकारी इस बैठक में भाग लेंगे।  उत्तराखंड राज्य के मुद्दों पर भी होगी चर्चा मध्य क्षेत्रीय परिषद की स्टैंडिंग समिति में उत्तराखंड से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा होगी और इन्हें एजेंडे में शामिल किया जाएगा। राज्य सरकार दून वैली इको सेंसिटिव जोन की नोटिफिकेशन को निरस्त कराने के पक्ष में है। यह मसला केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में लंबित है। लेकिन इस पर अभी निर्णय नहीं हो पाया है। इस मसले को एजेंडा हिस्सा बनाया जा सकता है। इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़कें पीएमजीएसवाई योजना के तहत नहीं बनाई जा सकी हैं। सरकार से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक के एजेंडे को अंतिम रूप दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *