13 मार्च से गैरसैंण में शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, लाइव होगा प्रसारण – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

13 मार्च से गैरसैंण में शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, लाइव होगा प्रसारण

देहरादून:- उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 13 मार्च से प्रारंभ होने वाले विधानसभा के बजट सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। पिछले सत्रों की भांति बजट सत्र का भी लाइव प्रसारण किया जाएगा। प्रदेश के किसी भी कोने से लोग बजट सत्र को लाइव देख सकेंगे। इसके साथ गैरसैंण में भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन के सभामंडप में सदन की कार्यवाही भी अब स्पष्ट रूप से सुनाई देगी। इसके लिए साउंड सिस्टम को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। बजट सत्र के लिए प्रश्न लगाने में विधायक काफी रुचि ले रहे हैं। विधानसभा को अब तक मिल चुके 529 प्रश्न इसका उदाहरण है।

भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन के सभामंडप में सदन की कार्यवाही के दौरान आवाज गूंजती है। ऐसे में वहां स्पष्ट रूप से सुनाई नहीं देता। पूर्व में वहां हुए सत्रों के दौरान विधायकों के साथ ही विपक्ष भी यह विषय उठा चुका है। इसे देखते हुए विधानसभा ने जैम पोर्टल के जरिये टेंडर आमंत्रित कर सभामंडप के साउंड सिस्टम को दुरुस्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि गैरसैंण में होने वाले बजट सत्र को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *