एक के बाद एक भूकंप के तीन झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

एक के बाद एक भूकंप के तीन झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता

उत्तरकाशी में बीते दिन देर रात एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। पहला झटका रात 12:40, दूसरा झटका 12:45 व तीसरा झटका 01:01 पर महसूस किया गया। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फ़िलहाल  अभी किसी तरह के जान-माल की कोई सूचना नहीं है।

स्थानीय निवासी हेमलता ने बताया कि अचानक खिड़की दरवाजे जोर से बजने की आवाज सुनाई दी, साथ ही किचन में रखें कुछ बर्तन भी गिर गए। एक के बाद एक लगातार तीन भूकंप के झटकों के आने से लोगों में काफी दहशत है। लोग काफी देर तक घरों के बाहर ही रहे।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 12:45 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.5 थी। जिसका केंद्र तहसील भटवाड़ी के अंतर्गत सिरोर के जंगल में बताया जा रहा है। भूकंप से कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं श्रीनगर जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *