उत्तराखंड के दो दिवसीय दौर पर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

उत्तराखंड के दो दिवसीय दौर पर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। मांडविया का एयरपोर्ट स्वागत करने के लिए उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे। एयरपोर्ट से निकलने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री देहरादून में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण के लिए पहुंचे।

औषधि केंद्र का निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री सीमांत चमोली जिले के वाइब्रेट विलेज योजना में शामिल मलारी गांव पहुंचेंगे। वह रात्रि प्रवास भी मलारी में ही करेंगे। अगले दिन वह देहरादून लौटकर दून मेडिकल कालेज के 500 बेड के अस्पताल और तीन जिलों में स्वीकृत 50-50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लाक की आधारशिला रखेंगे।

मलारी में वह ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों के साथ वाइब्रेंट विलेज योजना के मद्देनजर विभिन्न विषयों पर विमर्श करेंगे। शुक्रवार को वह वापस देहरादून पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विभिन्न विषयों पर विमर्श करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *