स्वास्थ्य सचिव ने दून मेडिकल कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

स्वास्थ्य सचिव ने दून मेडिकल कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा,

देहरादून:  स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने आज दून मेडिकल कॉलेज पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार के स्तर से कराई जा रही मॉक ड्रिल का आज दूसरे दिन सचिव स्वास्थ्य ने जायजा लिया। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं जिससे कोरोना के बढ़ते प्रकोप से राज्य की आवाम को बचाया जा सके।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि तमाम अस्पतालों में व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं विभागीय अधिकारियों से अस्पतालों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के भी निर्देश दिए गए जिससे धरातल की जानकारी बेहतर तरीके से अधिकारियों के पास हो,  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर भी कोरोना को देखते हुए व्यवस्थाएं बेहतर की जा रही हैं जिससे श्रद्धालु संक्रमण की चपेट में ना आएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *