पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय देहरादून दौरे पर, मसूरी में LBS अकादमी के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय देहरादून दौरे पर, मसूरी में LBS अकादमी के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

देहरादून:- सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे। दोपहर करीब सवा तीन बजे विस्तारा एयर लाइन्स की फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेनि) ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का स्वागत किया। इसके बाद वे मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के लिए रवाना हो गए।

अकादमी पहुंचने पर निदेशक श्रीनिवास आर. कटिकिथाला ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अकादमी परिसर का भ्रमण कर निदेशक से जानकारियां ली। साथ ही प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत भी की। पूर्व राष्ट्रपति व राज्यपाल आज अकादमी में होने वाले कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *