उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में बदलेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में बदलेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी

आज से उत्तराखंड में अधिकतर जिलों में मौसम बदलेगा। प्रदेशभर में कई जगह बारिश व तेज गर्जना के आसार हैं। जिस से गर्मी से लोगों को राहत मिलने के आसार है, इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, 24 और 25 मई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज कहीं-कहीं बारिश व तेज गर्जना, बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी। जबकि, अगले दो दिन प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और गर्जना के साथ बिजली चमकने की आशंका है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक ब्रिकम सिंह ने बताया कि 23 से 26 मई तक के लिए बारिश, गर्जना और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने लोगों से अलर्ट को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *