गायक पवनदीप राजन के गीतों पर झूमे लोग – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

गायक पवनदीप राजन के गीतों पर झूमे लोग

देहरादून:-  सूचना विभाग एवं MDDA के तत्वावधान में देहरादून में चल रहे 5 दिवसीय “9 वर्ष उत्कर्ष के” विकास और संस्कृति का महोत्सव तथा देश की असीम विकास यात्रा कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि और विधायक दुर्गेश लाल ने अति विशिष्ट अतिथि प्रतिभाग किया। कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इन 9 सालों में केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण एवं अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य किया है।

May be an image of one or more people, lighting, wedding and dais

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना जैसी अनेकों योजनाओं ने समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को आगे लाने का कार्य किया है। इस दौरान विभिन्न लोक कलाकारों तथा गायकों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।  कार्यक्रम में इंडियन आइडल के विजेता रहे एवं मशहूर गायक पवनदीप राजन ने भी अपनी आवाज का जलवा बिखेरा। पवनदीप ने आने वाला कल जाने वाला है… शायद कभी ये कह सकूं मैं तुमको…जैसे सुपरहिट गीत गाने शुरू किए तो दर्शक झूम उठे। इस दौरान दर्शक बेडू पाको बारों मासा… जैसे कई पहाड़ी गानों पर भी खूब नाचे।

May be an image of 1 person, saxophone and guitar

कार्यक्रम के दौरान लोगों में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम परिसर के विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। लेजर शो के माध्यम से भी विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक सूचना आशिष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव, वित्त नियंत्रक बालक राम बसबान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

May be an image of one or more people and crowd

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *