मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखण्ड में मेरीनो भेड़ पालन को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही ऑस्ट्रेलियन ब्रीडर से एक MoU किया जा रहा – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखण्ड में मेरीनो भेड़ पालन को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही ऑस्ट्रेलियन ब्रीडर से एक MoU किया जा रहा

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में गन्ना विकास, पशुपालन, डेयरी विकास तथा मत्स्य विभाग की विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट किया कि उक्त विभाग योजनाओं का समयबद्धता के साथ प्रभावी क्रियान्वयन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में मेरीनो भेड़ पालन को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही ऑस्ट्रेलियन ब्रीडर से एक MoU किया जा रहा है। उन्होंने विभागों को प्रदेश की आर्थिकी में सुधार के उद्देश्य से अन्य प्रदेशों से आयातित दूध व दुग्ध पदार्थों आदि की निर्भरता को कम करने का लक्ष्य दिया।

May be an image of 9 people and text that says "उत्तराखण्ड सरकार rakhand"

मुख्यमंत्री ने डेयरी विकास विभाग को राज्य में डेयरी विकास को प्रोत्साहित करने हेतु डेयरी विकास में सफल अन्य राज्यों के अध्ययन के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग को राज्य में मेरीनो भेड़ों के पालन को बढ़ाने के प्रस्ताव पर गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। गन्ना विकास विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की चीनी मिलों को ऑपरेशन प्रोफिट में लाने के लिए अधिकारियों को प्रोएक्टिव मोड पर कार्य करना होगा।

May be an image of 10 people, people studying and table

निर्देश दिए कि राज्य में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुन्दरम, डॉ. बी.वी.आर.एस. पुरूषोत्तम तथा सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *