प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, जल्द उत्तराखंड में मानसून देगा दस्तक   – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, जल्द उत्तराखंड में मानसून देगा दस्तक  

उत्तराखंड में मौसम बदला हुआ है, बीते दिन बारिश होने से गर्मी से आम जनमानस को रहात मिली है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि, प्रदेशभर में झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का  अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 25 जून से पहले प्रदेश के पर्वतीय इलाकों कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। जबकि, मैदानी इलाकों में भी तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है।

राज्य में मानसून जल्द ही दस्तक दे सकता है। मानसून की गति बढ़ रही है। सामान्य तौर पर राज्य में मानसून आने की निर्धारित तिथि 21 से 22 जून है। लेकिन करीब दो सप्ताह पूर्व मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि राज्य में मानसून अपने तय समय से एक सप्ताह की देरी से पहुंचेगा। अब 28 से 29 जून तक राज्य में मानसून आने का अनुमान जताया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *