उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक, मानसून सत्र को शांतिपूर्ण चलाने के लिए होगी चर्चा – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक, मानसून सत्र को शांतिपूर्ण चलाने के लिए होगी चर्चा

देहरादून:- उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक आज होगी। बैठक में मानसून सत्र को शांतिपूर्ण चलाने के लिए चर्चा होगी। सर्वदलीय बैठक शाम 4:30 बजे होगी। विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में बैठक होगी।

विधानसभा मानसून सत्र 5 से 8 सितंबर तक चलेगा। सत्र को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए विधानसभा सचिवालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। चार दिवसीय सत्र में सरकार की ओर से अनुपूरक बजट, राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक समेत वार्षिक लेखा प्रत्यावेदन रिपोर्ट सदन पटल रखे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *