परिवार संग देवप्रयाग पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, रघुनाथ मंदिर में टेका मत्था – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

 परिवार संग देवप्रयाग पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, रघुनाथ मंदिर में टेका मत्था

देवप्रयाग;-  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को परिवार के साथ देवप्रयाग पहुंचे। वहां उन्होंने अलकनंदा और भागीरथी के संगम पर स्नान व पूजा-अर्चना के बाद रघुनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ सेल्फी लेने को भीड़ उमड़ी रही। अखिलेश ने स्थानीय नागरिकों से आत्मीय भेंट कर उनकी कुशलक्षेम भी पूछी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव इन दिनों उत्तराखंड की यात्रा पर हैं। वह सोमवार को ऋषिकेश से करीब 35 किमी दूर बद्रीनाथ मार्ग स्थित होटल ताज पहुंचे थे। मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कार्यक्रम केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम जाने का था, लेकिन इसमें परिवर्तन करते हुए वह पंच प्रयाग में शामिल देवप्रयाग पहुंच गए। उनके साथ पत्नी सांसद डिंपल यादव व अन्य स्वजन थे।

अखिलेश देवप्रयाग बस अड्डे से अलकनंदा और भागीरथी के संगम स्थल तक पैदल पहुंचे। इस दौरान बाजार में स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने उनका अभिवादन किया, जिसे अखिलेश ने हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर स्वीकार किया। संगम तट पर स्नान और पूजा-अर्चना के साथ ही उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से देवप्रयाग की पौराणिक महत्ता के बारे में जाना। इसके बाद अखिलेश परिवार समेत रघुनाथ मंदिर पहुंचे। सपा प्रमुख ने यहां मौजूद शिलालेख देखे और मंदिर की पौराणिकता के बारे में भी जाना। देवप्रयाग में करीब ढाई घंटा बिताने के बाद अखिलेश वापस होटल ताज लौट आए। वापसी में अखिलेश यादव ने स्थानीय नागरिकों से जल्द देवप्रयाग आने का वादा किया। बताया जा रहा कि वह अभी केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम भी जाएंगे। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। देवप्रयाग के तीर्थ पुरोहितों ने बताया कि वर्ष 1980-81 में गढ़वाल लोकसभा के ऐतिहासिक उपचुनाव में अखिलेश यादव के पिता स्व. मुलायम सिंह यादव भी देवप्रयाग आए थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *