आज भी उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के आयोजन स्थल पर एग्जीबिशन एरिया स्कूली छात्रों और आम जनता के लिए रहेगा खुला – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

आज भी उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के आयोजन स्थल पर एग्जीबिशन एरिया स्कूली छात्रों और आम जनता के लिए रहेगा खुला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार FRI स्थित ‘उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के आयोजन स्थल पर एग्जीबिशन एरिया आज स्कूली छात्रों और आम जनता के लिए खुला रहा। यह स्थल सोमवार 11 दिसंबर को भी स्कूली छात्रों और आम जनता के लिए खुला रहेगा।

आज बड़ी संख्या में FRI पहुंचे छात्र-छात्राओं और आम जनता को विभिन्न स्टॉल का भ्रमण करने तथा उत्तराखण्ड के दो दशक की विकास यात्रा को करीब से जानने का अवसर प्राप्त मिला। स्टॉल पर जहां एक ओर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, एरोमा पार्क, प्लास्टिक पार्क, फ़ूड पार्क, वेलनेस पार्क, टिहरी डैम समेत विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई है, वहीं उत्तराखण्ड के पारंपरिक उत्पादों, हस्तकला तथा हस्तशिल्प की प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *