जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कपकोट केदारेश्वर मैदान का किया निरीक्षण, 2 जनवरी को मुख्यमंत्री धामी करेंगे मातृशक्ति उत्सव में महिलाओं से सीधा संवाद – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कपकोट केदारेश्वर मैदान का किया निरीक्षण, 2 जनवरी को मुख्यमंत्री धामी करेंगे मातृशक्ति उत्सव में महिलाओं से सीधा संवाद

बागेश्वर:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी दो जनवरी को कपकोट में मातृशक्ति उत्सव में महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे। इस अवसर पर जनपद की काफी संख्या में महिलाएं सीएम से संवाद के लिए वहां पहुंचेंगी। सीएम के कार्यक्रम के चलते प्रशासन ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने गुरूवार को कपकोट केदारेश्वर मैदान का निरीक्षण किया तथा सीएम के कार्यक्रमों की तैयारियां की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति उत्सव में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं प्रतिभाग करेंगी व सीएम उनसे संवाद करेंगे। कहा कि महिलाओं व अन्य आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाय। उन्होंने कहा कि सीएम का यह दौरा जनपद में महिला सशक्तीकरण में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने मातृशक्ति उत्सव में पहुंचने वाले लोगों के लिए पेयजल व्यवस्था सुचारू किए जाने के निर्देश जल संस्थान को दिए। साथ ही नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को मंच व समारोह स्थल में साफ सफाई की व्यवस्था के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने हेलीपेड का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को व्यवस्था पर्याप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कार्यकम को भव्य व आकर्षक बनाने के लिए महिला आधारित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन का प्रयास है, कि यह कार्यक्रम क्षेत्रीय जनता के लिए यादगार साबित हो। सीएम का यह दौरा महिला सशक्तीकरण के साथ ही क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक होगा। कपकोट भ्रमण के उपरांत जिलाधिकारी ने जिला कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा, लोकार्पण एवं शिलान्यास, विद्युत आदि व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए सीएम के कार्यक्रम की तैयारियां समय पर पूर्ण कर अपने दायित्वों का निर्वहन सही तरीके से करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, मोनिका, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, पुलिस उपाधीक्षक एसएस राणा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनुपमा, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, अर्थ सख्याधिकारी दिनेश रावत, लोनिवि के अधिशासी अभियंता एके पटेल, सिंचाई एमएम बिष्ट, केके जोशी, जल संस्थान सीएस देवडी, समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *