उत्तराखंड बजट सत्र, वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सदन पटल पर पेश कर रहे बजट – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

उत्तराखंड बजट सत्र, वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सदन पटल पर पेश कर रहे बजट

देहरादून:-  धामी सरकार ने सदन के पटल पर बजट रख दिया है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन में बजट पेश कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड में विकास की संभावनाओं का नियंत्रित दोहन करते हुए राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने का रोडमैप तैयार किया है। इस रोडमैप के तहत सरकार को पर्यटन, उद्यान, आयुष, सेवा, उद्योग, अवस्थापना विकास, तीर्थांटन और नई टाउनशिप के क्षेत्र में चरणबद्ध ढंग से कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को जमीन पर उतारना है।

प्रदेश में सीमांत जिले में स्थित गांवों के विकास के लिए वाइब्रेंट विलेज योजना चलाई जा रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड डबल इंजन की सरकार में विकास के पथ पर सरपट दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 48 सालों से लटके जमरानी बांध का कार्य इस वित्तीय वर्ष से शुरू होगा। वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड का पांचवा धाम शौर्य स्थल बनकर लगभग तैयार हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लखवाड़ परियोजना का काम जारी है। रूद्रप्रयाग में सुंरग बनाने के लिए 248 करोड़ रूपए जारी किए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *