बिहार के आरा में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महुली गांव में हुई घटना – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

बिहार के आरा में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महुली गांव में हुई घटना

बिहार के आरा में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महुली गांव की है। मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी  बसरोपन यादव के पुत्र राधे श्याम यादव उर्फ चुन्नू यादव (47) के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि राधे श्याम यादव उर्फ चुन्नू यादव अहले सुबह अपने नए मकान के दीवार को पटवन करने के लिए गए थे जहां मोटर स्टार्ट करने के दौरान व्यक्ति को करंट लग गया, जिसमें वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के दौरान एक व्यक्ति की नजर उसपर पड़ी तो उसने हल्ला करना शुरू कर दिया। उसके शोर मचाने पर वहां कई लोग जमा हो गये। आननफानन में ग्रामीणों की सहायता से राधे श्याम यादव उर्फ चुन्नू यादव को आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सदर अस्पताल से परिजनों ने मुफ्फसिल थाना को घटना की सूचना दी, लेकिन 4 घन्टा बाद तक पुलिस परिजनों के पास नहीं पहुंची। पुलिस की इस लापरवाही से परिजन काफी आक्रोशित हो गए। मृतक के बड़े भाई राजदेव यादव ने बताया कि करंट लगने से मौत हुई है। गांव के बाहर मकान बन रहा है। चुन्नू यादव उसके दीवार को पटवन करने गए थे। इसी दौरान करंट लग गया। गांव के एक व्यक्ति ने हल्ला किया तो हम दौड़कर वहां पहुंचे और आरा सदर अस्पताल लेकर आये। अस्पताल आने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए हमलोग पुलिस को बुला रहे है लेकिन चार घन्टा बाद भी पुलिस नही आई है। अब हमलोग बॉडी ले कर थाना जा रहे हैं और वहीं हंगामा करेंगे। परिजनों ने कहा कि मृतक चार भाइयों में सबसे छोटे थे और एडीएम के प्राइवेट ड्राइवर थे। मृतक की पत्नी देवती देवी और दो लड़का और एक लड़की का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *