एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 15 लोगों चालान – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 15 लोगों चालान

हल्द्वानी:- हल्द्वानी में सड़क किनारे ठेले और पार्क में शराब पीने और परोसने वालों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार रात आठ बजे अभियान चलाया। इस दौरान एमबीपीजी कॉलेज के सामने पार्कों में युवक-युवतियां शराब पीते मिले। इस दौरान पुलिस ने 15 लोगों के चालान काटे। सड़क पर वाहन और ठेली लगाने वालों पर भी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।

एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश और एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में हल्द्वानी सर्किल की पुलिस ने वर्कशाप लाइन से लेकर रोडवेज गेट तक सड़क किनारे खड़े 20 से अधिक वाहनों के चालान किए। शराब पिलाने वाले ठेले संचालकों पर भी कार्रवाई की। इसके बाद नैनीताल रोड पर एमबीपीजी कॉलेज के पास अभियान चलाया गया। यहां सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वाले और सड़क पर ठेली लगाने वालों पर कार्रवाई की।

इसके बाद पुलिस टीम पार्कों में पहुंची। यहां कई युवक-युवतियां शराब पीते मिली। एक युवती शराब पीते पकड़े जाने पर बहाने बनाने लगी। इस पर पुलिस ने युवती को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान शराब भी नष्ट की गई। टीम में सीओ सिटी नितिन लोहनी, कोतवाल उमेश मलिक आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *