दरिंदगी का नया मामला: बड़ोवाला में मिला महिला और करीब छह माह के शिशु का शव – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

दरिंदगी का नया मामला: बड़ोवाला में मिला महिला और करीब छह माह के शिशु का शव

बड़ोवाला क्षेत्र में पेट्रोल पंप से आगे सूखे नाले में एक महिला और करीब छह माह के बच्चे का शव पड़ा मिला है। माना जा रहा है कि दोनों मां बेटी हैं। हालांकि इसका पता डीएनए रिपोर्ट के बाद ही चल सकता है।

पटेलनगर के बड़ोवाला क्षेत्र में एक सूखे नाले में छह माह की बच्ची और एक महिला का शव पड़े मिले। दोनों शव करीब तीन दिन पुराने बताए जा रहे हैं। दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। माना जा रहा है कि दोनों की हत्या कर किसी ने शव यहां फेंके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रात का वक्त होने के कारण पंचायतनामे भी शवों के नहीं हो पाए हैं।

पटेलनगर कोतवाली इंस्पेक्टर कमल कुमार लूंठी ने बताया कि बड़ोवाला क्षेत्र में पेट्रोल पंप से आगे सूखे नाले में एक लड़की और करीब छह माह के बच्चे का शव पड़ा मिला है। उनसे दुर्गन्ध आ रही है। माना जा रहा है कि शव 2-3 दिवस पुराना हो सकता है। दोनों शवों को कब्जे में लिया गया है। मौके पर शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई।

शव का पंचायतनामा बुधवार को भरा जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा। मामला खुलेगा या नहीं इसका पता तो वक्त के साथ ही चल सकेगा, लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस इस चुनौती को किस स्तर पर लेती है। और बता दें कि इससे पहले भी कई बड़े हत्याकांड पुलिस सुलझा नहीं पाई है।

पुलिस के मुताबिक बड़ोवाला में जो दो शव मिले हैं उनके बारे में माना जा रहा है कि दोनों मां बेटी हैं। हालांकि इसका पता डीएनए रिपोर्ट के बाद ही चल सकता है। लेकिन ये बात पुलिस की मुश्किलें और बढ़ा रही है। पहले तो शवों की पहचान करना ही चुनौती है। इसके बाद दोनों के बीच संबंध में खंगालने होंगे। मरने वाली दोनों मां-बेटी ही हुईं तो शक की सुई परिवार पर भी घूमेगी।

जिस स्थान पर महिला और बच्ची के शव मिले हैं वह क्षेत्र आता बेशक पटेलनगर थाना क्षेत्र में है, लेकिन वह शहर के बाहर का देहात क्षेत्र है। यहां पर भीड़भाड़ और आवागमन शहर की तुलना में कम है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण ज्यादा सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास एक वेडिंग प्वाइंट है, लेकिन वह भी बंद है। बाकी स्थलों में ज्यादा सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं।  महिला और बच्ची के शवों की शिनाख्त के लिए पुलिस ने कोशिश तेज कर दी है। इस मामले के लिए टीम का गठन किया गया है। आस-पास के थाना क्षेत्रों के अलावा यूपी के सीमावर्ती जिलों में भी घटना के बारे में जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *