हल्द्वानी आ रहे हैं तो शहर का रूट डायवर्जन प्लान देखकर ही निकलें – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

हल्द्वानी आ रहे हैं तो शहर का रूट डायवर्जन प्लान देखकर ही निकलें

आज हल्द्वानी आ रहे हैं तो शहर का रूट डायवर्जन प्लान देखकर ही निकलें। रोडवेज से कालाढूंगी चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे पेड़ और बिजली की लाइन शिफ्ट का कार्य आज सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस दौरान कालाढूंगी चौराहे से रोडवेज तक कोई भी वाहन नहीं चलेगा। सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से जारी रूट डायवर्जन सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक जारी रहेगा।

बड़े वाहनों का डायवर्जन –

  • बरेली रोड से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को तीनपानी और रामपुर रोड से आने वाले वाहनों को पंचायत घर से डायवर्ट कर गौला बाइपास होते हुए नारीमन चौराहे को भेजा जाएगा।
  • पर्वतीय रूट से आने वाले और बरेली-रामपुर रोड को जाने वाले वाहन भी इसी रूट का प्रयोग करेंगे।
  • बरेली रोड से आने वाली समस्त रोडवेज की बसें तीनपानी बाइपास और रामपुर रोड से आने वाली पंचायत घर से होते हुए गौला बाइपास से ताज चौराहे होते हुए रोडवेज बस अड्डे जाएंगी।
  • बरेली/रामपुर रोड की ओर जाने वाले समस्त रोडवेज बसें सिंधी चौराहे से मंगलपड़ाव होते हुए जाएंगी।
  • सितारगंज/ चोरगलिया रोड से आने समस्त बड़े यात्री वाहन गौलापुल, ताज चौराहा, रोडवेज पूर्वी गेट होते हुए जाएंगे।

छोटे वाहनों का डायवर्जन प्लान

  • बरेली रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को तीनपानी तिराहे से डायवर्ट कर गौला बाइपास से नारीमन तिराहा काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा। अन्य छोटे वाहन गांधी इंटर कॉलेज से डायवर्ट होकर आईटीआई तिराहे से क्रियाशाला होते हुए मुखानी चौराहा होते हुए जाएंगे।
  • रामपुर रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को आईटीआई तिराहे से डायवर्ट होकर कियाशाला होते हुए मुखानी चौराहे से गंतव्य को भेजा जाएगा।
  • कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहन लालडांठ, मुखानी चौराहा, अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहे से डायवर्ट होकर नैनीताल रोड होते हुए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *