उत्तराखंड में मौसम ने बदला रंग, मसूरी में मूसलाधार बारिश से जन जीवन प्रभावित – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

उत्तराखंड में मौसम ने बदला रंग, मसूरी में मूसलाधार बारिश से जन जीवन प्रभावित

उत्तराखंड में दोपहर बाद माैसम ने करवट बदली। मसूरी में मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर में बारिश के बाद घना कोहरा छा गया।

वहीं, आज प्रदेश के अधिकतर जिलों में कई दौर की बारिश होने के आसार हैं। जबकि मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि उत्तरकाशी, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में छह और सात अगस्त को कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *