डीजीपी प्रशांत कुमार का संदेश, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना यूपी 112 पर दें, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर न डालें – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

डीजीपी प्रशांत कुमार का संदेश, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना यूपी 112 पर दें, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर न डालें

यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि किसी को मुसीबत में देखकर वीडियो न बनाएं बल्कि यूपी 112 पर कॉल करें। संदिग्ध व्यक्ति और वस्तु की सूचना यूपी 112 को देने में संकोच न करें। यह बातें उन्होंने यूपी 112 के विशेष अभियान ‘एक पहल’ का शुभारंभ करते समय कही।

उन्होंने कहा कि ‘एक पहल’ आम लोगों को संवेदनशील और सतर्क बनाने का अभियान है। छेड़छाड़, छींटाकशी और सड़क पर पड़े घायल की अनदेखी न करें। यह अभियान एक जगजागृति है। एक पहल कीजिए… यूपी 112 को कॉल कीजिए। एक पहल आम लोगों से सहयोग लेने का अभियान है।

इस मौके पर यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि बीते आठ वर्षों में प्रदेश दस्यु मुक्त और फिरौती मुक्त हुआ है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। आठ साल पहले यूपी 112 का रिस्पॉन्स टाईम 40-45 मिनट था जो अब 8-9 मिनट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *