मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू की प्रदेश कमिटी और सलाहकार समिति को किया भंग, नई कमिटी का गठन – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू की प्रदेश कमिटी और सलाहकार समिति को किया भंग, नई कमिटी का गठन

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड में फिर एक बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश कमिटी और प्रदेश सलाहकार समिति को भंग कर के नई कमिटी का गठन किया है। जानकारों का कहना है कि यह 2025 में होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारी है।

2025 में होने वाले बिहार विधान सभा के चुनाव को देखते हुए जनता दल यूनाइटेड में अपनी पार्टी में फेर-बदल कर रही है। इस क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश कमिटी और प्रदेश सलाहकार समिति को कर के नई कमिटी का गठन किया है। इस बात की जानकारी जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने दी है। इस बावत उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि नई कमिटी में दस नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष, एक को कोषाध्यक्ष, जबकि 49 नेताओं को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में पूर्व सांसद महाबली सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *