नैशनल हाईवे-19 के पास ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में भारी बारिश के चलते एसयूवी डूबी, एक की मौत” – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

नैशनल हाईवे-19 के पास ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में भारी बारिश के चलते एसयूवी डूबी, एक की मौत”

ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में रात करीब 12:00 बजे एक एसयूवी डूब गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। एसयूवी को बाहर निकला गया। उसमें एक युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि एसयूवी में दो लोग सवार थे। इस दौरान अंडरपास पर करीब 10 फुट तक पानी भरा था।
फरीदाबाद में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश पूरे दिन हुई। इस दौरान शहर भर में हर तरफ पानी भर गया। हमेशा की तरह राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के नजदीक ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास पर भी पानी लगभग 8 से 10 फीट तक भर गया। बारिश के चलते बहुत तेजी से अंडरपास पर पानी भरा।
देर रात एसयूवी 700 अंडरपास से निकलने के चक्कर में डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य चलाया। इस दौरान क्रेन मंगवा कर वाहन को बाहर निकाला गया। कार में एक युवक का शव मिला। युवक के पास मिले आईडी कार्ड से उसकी शिनाख्त की गई।

उसका नाम अमित है। पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी दे दी है। लोगों के अनुसार कार में एक और भी युवक सवार था। दूसरे युवक की तलाश में राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *