युवक ने गंडक नदी में कूदकर दी जान,पिता से हुआ था विवाद – Alam E Tasveer Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
वैशाली में एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गंडक पुल के पास की है। युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर देवरिया निवासी दिनेश राय के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की दो टीम युवक को ढूंढने के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर युवक के गांव के लोग एवं राहगीर जुट गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे कूद गया नदी में
घटना के संबंध में मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुरानी गंडक पुल के पाया नंबर तीन के पास एक युवक ने नदी में कूद गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बाइक से एक युवक आया और पुल पर बाइक खड़ा कर दिया। उसके पीछे-पीछे दूसरे बाइक से उसका चचेरा भाई भी तेजी से आया, लेकिन जब तक उसको वह पकड़ पाता युवक ने नदी में छलांग लगा दिया। उसे नदी में कूदते हुए लोगों ने देखा लेकिन इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता तब तक वह नदी के तेज धार में बह गया। आननफानन में स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी एसडीआरएफ टीम के साथ-साथ पुलिस को भी दी। सूचना मिलते ही दोनों घटनास्थल पर पहुंचे और उसकी खोजबीन शुरू हो गई।
घर में पिता से हुआ था विवाद
घटनास्थल पर मौजूद मृतक दीपक के चचेरे भाई ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात से नाराज होकर उसने घर वालों को नदी में डूब जाने की धमकी देकर घर से निकला और नदी में कूद गया। चचेरे भाई ने बताया कि दीपक कुमार दौलतपुर देवरिया चौक के निकट पान का गुमटी चलाता था। बुधवार को दीपक कुमार का पिता के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी हुई थी। इसी बात को लेकर दीपक गंडक पुल से नदी में छलांग लगा दिया। घटना के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। फिलहाल घटना के संबंध में युवक के परिवार कुछ बोलने से बच रहे हैं। एसडीआरएफ के कृष्ण कुमार ने बताया कि एक युवक के गंडक पुल से नदी में छलांग लगाने की सूचना मिलते ही दो टीम युवक की खोजबीन नदी में शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि गंडक नदी में युवक की खोज की जा रही है।